विविध भारत

महाराष्ट्र: आज रात 8.30 बजे सीएम उद्धव ठाकरे राज्य की जनता को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन का हो सकता है ऐलान

Maharashtra Coronavirus Case: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मुंबई, नासिक, पुणे, ठाणे और नागपुर शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 4:48 PM IST
uddhav_thackeray.jpg
Maharashtra: CM Uddhav Thackeray to address people of state Tonight at 8.30 pm, lockdown may be announced

महाराष्ट्र। देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे उपर है। लिहाजा, पूणे समेत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

अब राज्य में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार हरकत में आ गई है और सख्ती बढ़ा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज (शुक्रवार) रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मुंबई, नासिक, पुणे, ठाणे और नागपुर शामिल है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज (शुक्रवार) रात राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से राज्य में वेंटिलेटर और बिस्तरों में कमी देखी जा रही है। हम पिछले साल मार्च से लोगों से सावधानी बरतनी की अपील कर रहे हैं लेकिन जनता ने बेहद लापरवाही दिखाई है। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि लॉकडाउन लगाना आखिरी विकल्प नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव पड़ने की वजह से कुछ सख्त कदम उठाने होंगे।

पूणे में सात दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू की घोषणा

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पुणे में सात दिनों के लिए 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह प्रतिबंध 3अप्रैल (शनिवार) से प्रभावी होगा जो कि शाम 6 बजे से सुबह के 6 बजे तक रहेगा।

इन सात दिनों तक पुणे में बार, रेस्त्रां, होटल और धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि, होम डिलिवरी की जा सकेगी। वहीं अंतिम संस्कार और शादी जैसे कार्यक्रमों में भी लोगों की संख्या को सीमित किया गया है। अब अंतिम संस्कार में 20 और शादी में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी।

बता दें कि बीते दिन (गुरुवार) महाराष्ट्र में कोरोना के 43 हजार नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि इस साल एक दिन में दर्ज किए गए आंकड़ों में सबसे अधिक है। पुणे में

गुरुवार को महाराष्ट्र में 43,000 से ज्यादा मामले सामने आए, जो इस साल का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना महामारी से 2.86 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 54,698 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं भारत में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1.63 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
2 Apr 2021, 4:48 PM IST
Published on: