विविध भारत

महाराष्ट्र: वर्धा में सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में धमाका, 6 की लोगों मौत, 10 जख्मी

वर्धा जिले के पुलगांव में भारतीय सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में धमाके से सनसनी फैल गई है।

2 min read
महाराष्ट्र: वर्धा में सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में धमाका, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में वर्धा जिले के पुलगांव में भारतीय सेना के सबसे बड़े केंद्रीय आयुध डिपो धमाका हुआ है। इस धमाके में अब मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। आधिकारिक रुप से अबतक 60 लोगों के मारे जाने और 10 लोगों के जख्मी होने की खबर है। धमाके की वजह का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि डिपो में कुछ दिनों से बेकार पड़े विस्फोटकों को हटाया जा रहा है। आज सुबह भी वही काम चल रहा था था इसी दौरान ये हादसा हुआ होगा।

आसपास के इलाके में अफरी-तफरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांव में भी सुनी गई। इस आवाज से लोगों के जहन में दो साल पहले हुए भीषण हादसे की यादें ताजा हो गईं, जिस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी। सेना के सूत्र बताते हैं कि घायलों की संख्‍या में और भी वृद्धि की संभावना है। हालांकि अबतक सेना या पुलिस की ओर से इसके संबंध में आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दो साल पहले हुई थी 20 लोगों की मौत

बता दें कि 30 मई,2016 को भी इसी केंद्रीय आयुध डिपो में एक भीषण आग लग गई थी। जिसमें झुलसकर 18 डीएससी जवानों और सेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 19 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। आग का दायरा लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में था। इस आर्मी डिपो में देश का सबसे ज्यादा गोला-बारूद रखा रहता है।

ये भी पढ़ें

Sena Bharti Rally में पकड़ी गईं प्रतिबंधित दवाएं और संदिग्ध मा‌र्क्सशीट
Updated on:
20 Nov 2018 11:59 am
Published on:
20 Nov 2018 09:26 am
Also Read
View All