विविध भारत

बेकाबू कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में लगा नाइट कर्फ्यू, मुंबई में कोरोना तोड़ रहा रिकॉर्ड

कोरोना संक्रमण के फैलाव को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आज यानी रविवार रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया है
less than 1 minute read
untitled_4.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या के बीच उद्धव ठाकरे सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने आज यानी रविवार रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया है। अकेले राजधानी मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 6923 केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना ने आठ लोगों की जिंदगी छीन ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 3,98,674 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11,649 हो गई है।

वहीं, नागपुर की अगर बात करें तो यहां बीते एक दिन में कोरोना के 3970 के रिकॉर्ड किए गए। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 58 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 3479 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।

एक नजर-

कुल केस: 2,18,820
कुल रिकवरी: 1,76,113
कुल सक्रिय केस: 37,776
कुल मौत: 4,931

आपको बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोनावायरस बुरी तरह पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में 62,714 नए मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले पिछली साल 16 अक्टूबर को इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए थे। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार अब देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 1,19,71,624 हो गई है।

Updated on:
28 Mar 2021 09:06 pm
Published on:
28 Mar 2021 08:59 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ