स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के अधिकांश मामले महाराष्ट्र और पंजाब से हैं। देश में बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कड़ी निगरानी और सक्रियता से काम कर रही है। पिछले 24 घंटों में 291 लोगों की मौत के साथ, मरेन वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई। देश में कोरोना के 4,52,647 सक्रिय मामले हैं। एक दिन में 30,386 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ अब तक कुल 1,12,95,023 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में अब तक 5.81 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।