विविध भारत

महाराष्ट्र में 57 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के केस, 24 घंटे में 222 की मौत

पिछले 24 घंटे की अगर की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना के 57,074 केस सामने आए हैं
less than 1 minute read
untitled_14.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। यही वजह है कि राज्य सरकार को मिनी लॉकडाउन जैसा कदम उठाना पड़ा है। वहीं, पिछले 24 घंटे की अगर की बात करें तो राज्य में कोरोना के 57,074 केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 222 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 27,508 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 30,10,597 केस हो गए हैं। खौफनाक बात यह है कि यह खतरनाक बीमारी राज्य में अब तक 55,878 लोगों की जिंदगी छीन चुकी है।

आपको बता दें कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 93,249 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जो सितंबर 2020 के बाद से एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। रविवार को यह आंकड़ा 1,24,85,509 तक पहुंच गया।देश में तीन सप्ताह से अधिक समय से मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 16 सितंबर, 2020 को दैनिक मामले चरम पर थे, जिसमें 97,894 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव पाए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, सक्रिय मामले अब बढ़कर 6,91,597 हो गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में रिकवरी दर 93.14 प्रतिशत होने के साथ कुल 1,16,29,289 मरीज ठीक हुए हैं।

Updated on:
04 Apr 2021 09:58 pm
Published on:
04 Apr 2021 09:52 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ