विविध भारत

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 97, महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस

भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मरीजों की संख्या बढ़कर 97 हो गई अब महाराष्ट्र में कोरोना ( Coronavirus ) के संदिग्ध की मौत का मामला सामने आया शनिवार दोपहर को 71 साल के एक शख्स ( Coronavirus ) की इलाज के दौरान मौत

2 min read
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 97, जानलेवा वायरस से तीसरी मौत!

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के मरीजों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। कर्नाटक और दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना ( Coronavirus in Maharashtra ) के संदिग्ध की मौत का मामला सामने आया है।

इस तरह से देश में कोरोना ( Coronavirus Death ) से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। ताजा मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से जुड़ा है।

यहां शनिवार दोपहर को 71 साल के एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था।

शख्स में कोरोना वायरस ( Coronavirus symptoms ) के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार मृतक डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित था। हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद उसका सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया था।

हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। लेकिन अगर रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होती है तो यह कोरोना से मौत का तीसरा मामला होगा।

आपको बता दें कि भारत में सबसे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना के मरीज की मौत का मामला सामने आया था। यहां सऊदी अरब से लौटने वाले एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

क्या बारिश से और फैलता है घात कोरोना वायरस स, जानें तापमान से वायरस का संबंध?

जबकि दूसरा मामला दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से था। यहां शनिवार रात को एक 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

महिला का बेटा इटली से लौटा था, जिसके संपर्क में आने के बाद वह कोरोना से संक्रमित हो गई थी।

ये भी पढ़ें

अंतिम संस्कार में देरी, क्या कोरोना संक्रमित मृतक के शवदाह से भी फैलता है वायरस?
Updated on:
15 Mar 2020 07:36 am
Published on:
14 Mar 2020 08:44 pm
Also Read
View All
Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित