विविध भारत

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से दरका पहाड़, मनाली-लेह मार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे

भारी बारिश के कारण मनाली से रोहतांग सड़क मार्ग पर भूस्खलन हुआ है।

2 min read
Jun 29, 2018
monsoon
हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से दरका पहाड़, मनाली-लेह मार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे

नई दिल्ली।मानसून का दौर शुरु हो गया है और साथ ही देश के हिस्सों में झमाझम बारिश भी हो रही है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होने से परेशानियां भी उतनी ही बढ़ जाती हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से वहां भूस्खलन की घटना सामने आई है। खबर है कि भारी बारिश के कारण मनाली से रोहतांग सड़क मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। जिससे चुम्बक मोड़ के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक कर सड़क पर आ गिरी। जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।

सड़क मार्ग बंद होने से वहां पर यातायात की सुविधा बाधित हो गई , जिससे वहां लंबा जाम लग गया है। मार्ग में कई पर्यटकों के फंसने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि ये पर्यटक सुबह रोहतांग के लिए रवाना हुए थे, लेकिन भूस्खलन होने से मार्ग में ही फंसे रह गए।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि भूस्खलन के चलते सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टाने गिर गई हैं, जिससे सड़क यातायात बाधित हो गया है। लेकिन सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी गई है। जल्द ही सड़क से सारा मलबा हटा दिया जाएगा और यातायात शुरु हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि वीरवार को लाहौल घाटी के तेलिंग और जिंगजिंगबार नाले में बाढ़ आ जाने से भी मनाली-लेह मार्ग बंद पर असर पड़ा है। नाले में पानी बढ़ जाने से कई वाहनों फंस गए और मनाली से लेह और लेह से मनाली आ रहे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मानसून की बारिश होने से मनाली-लेह मार्ग सहित मनाली-काजा मार्ग में भी जोखिम बढ़ गया है। वहां भी भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को जल्द ही कुछ उचित कदम उठाने पड़ेंगे।

Published on:
29 Jun 2018 02:11 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन