6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
Play video

जोधपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

पौन घंटे में बरसा एक इंच पानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 29 Jun 2018, 1:43 PM IST


– दो-तीन दिन में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून
जोधपुर. दक्षिण-पश्चिमी मानसून राजस्थान में प्रवेश के तीसरे दिन प्रदेश के दो तिहाई हिस्सा कवर करते हुए थार के प्रवेश द्वार जोधपुर पहुंच गया। जोधपुर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। जोधपुर के कई हिस्सों में तेज तो कहीं धीमी बूंदाबांदी हुई। तेज बरसात से जयपुर-अजमेर रोड ताल तलैया बन गई। जल भराव से वाहनों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिले के कई गांवों में हल्की से लेकर मध्यम बरसात हुई। जैसलमेर के पोकरण में गुरुवार तक 49 मिमी पानी बरसा। बाड़मेर में शाम को पौने घण्टे तक जमकर मेघ बरसे। मूसलाधार बरसात से 45 मिमी पानी बरसा। इससे पूरे शहर में पानी-पानी हो गया।

मौसम विभाग ने अनुसार मानसून की लिमिट जोधपुर होते हुए बीकानेर से गुजर रही है। जोधपुर में करीब एक सप्ताह पहले मानसून आया है। सामान्यत: जोधपुर में मानसून की प्रवेश तिथि जुलाई का प्रथम सप्ताह है। बाड़मेर, जैसलमेर के अलावा जोधपुर, बीकानेर व जालोर के पश्चिमी हिस्से को छोड़कर पूरे देश पर मानसून आ गया। अगले दो तीन दिन में मानूसन के पूरे देश पर छा जाने का पूर्वानुमान है।