विविध भारत

बेंगलुरु: एचएएल का 2000 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पायलट की मौत

हिंदूस्तान एयरोन्यूटिक लिमिटेड (एचएएल) के मिराज 200 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 1:00 PM IST
 fighter aircraft of HAL crashes
बेंगलुरु: एचएएल का 2000 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पायलट की मौत

नई दिल्ली। हिंदूस्तान एयरोन्यूटिक लिमिटेड (एचएएल) के मिराज 200 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बेंलगुरु में एचएएल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हुआ। दुर्घटना में 2 पालयट गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया।

पायलटों ने पैराशूट के साथ विमान से छलांग लगा दी

जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय एयरक्राफ्ट में 2 ही पायलट सवार थे। हालांकि हादसा होते ही दोनों ही पायलटों ने पैराशूट के साथ विमान से छलांग लगा दी, लेकिन इनमें से एक विमान के मलबे पर जा गिरा। जिसके बाद पायलट की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। तभी इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहुंचने से पहले घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पायलट को मलबे से बाहर निकाल लिया था। वहीं, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना बेंगलुरु में पुराने एयरपोर्ट रोड पर यमलूर के पास बताई जा रही है।

कुशीनगर के हेतिमपुर इलाके बड़ा विमान हादसा

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कुशीनगर के हेतिमपुर इलाके बड़ा विमान हादसा हो गया था। इस विमान जगुआर फाइटर प्लेन ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। जानकारी के अनुसार यह फाइटर प्लेन क्रैश होकर एक खेत में गिरा। हादसे में पूरा प्लेन जलकर राख हो गया।

Updated on:
1 Feb 2019, 1:00 PM IST
Published on: