विविध भारत

मानसून अलर्टः अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24 घंटे देश के कई राज्यों में जमकर होगी बारिश, उत्तरभारत में जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहेगा मानसून

2 min read
मानसून अलर्टः अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून से बुरा हाल है। खास तौर पर उत्तर भारत में जोरदार बारिश और भूस्खलनों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे अभी और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं। उत्तरभारत में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

Weather watch: आसमान में मंडराते रहे बादल, मानसून की सुस्ती कायम

आपको बता दें कि देश में बीते सप्ताह सामान्य से 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। हालांकि पूरे सीजन में बारिश का औसत अभी तक सामान्य से सात फीसदी कम है। मौसम विभाग ने 24 से 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मानसून सक्रिय है। जिस वजह से लगातार 4 दिन तक बारिश की संभावना है। हिमाचल के मंडी में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है, भारी बारिश के कारण कांगड़ा और मंडी जिले में सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

इन राज्यों में मूसलाधार होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से 26 अगस्त तक के लिए जारी बारिश से जुड़े पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है।

मुंबईः महिला पत्रकार के साथ ऑटो चालक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने मामला किया दर्ज
उधर बिहार में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, इस दौरान पटना और आसपास के इलाके में भारी बारिश की आशंका है। प्रदेश के दो हिस्से में शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहा। इस कारण अधिकांश हिस्से में बारिश और कुछ जगहों पर अब भी भारी बारिश हो रही है।

उफान पर गंगा
पहाड़ी क्षेत्रों में रात को कई जिलों में हुई बारिश के चलते जिले में गंगा का जलस्तर सुबह 293.10 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से ऊपर है। इसके बाद भी इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रही और यह 293.30 मीटर रेकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें

तेज बारिश खतरा अभी थमा नहीं, किंतु जल से भरे इन गांवों की न प्रशासन और न सरकार को कोई फिक्र, खराब हैं हालात
Published on:
25 Aug 2018 07:49 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?