विविध भारत

देश के कई इलाकों में सुस्त मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 96 घंटे कई राज्यों में होगी भारी बारिश

सुस्त पड़ा मानसून निम्न दबाव के चलते देश के कई इलाकों में फिर होगा सक्रीय, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हो सकती है आफत की बारिश

2 min read
देश के कई इलाकों में सुस्त मानसून फिर हुआ सक्रीय, अगले 96 घंटे कई राज्यों में होगी भारी बारिश

नई दिल्ली। देशभर में मानसून जमकर मेहरबान है। मानसून की आमद ने कुछ राज्यों में तो राहत दी है लेकिन कई जगहों पर आफत भी बनकर आई है। पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान, उड़ीसा, कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी बारिश इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 96 घंटों में दिल्ली में बारिश होती रहेगी। वहीं, इस दौरान दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

राहुल गांधी ने सदन में पीएम मोदी को दी जादू की झप्पी, बोले आपके लिए नफरत नहीं बस गुस्सा
देश के कुछ राज्यों में तो मौसम विभाग ने रेड या ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्‍य भारत और उत्तर भारत के कई इलाकों के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं भी सक्रिय हैं। इन वजहों से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें

अगले एक से तीन दिन में राजस्थान के इन 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


केरल में बिगड़ रहे हैं हालात
केरल में शुक्रवार सुबह बारिश की वजह से एक घर के गिरने से दो लोगों की मौत के बाद राज्य में बारिश की विभिन्न घटनाओं में मरनेवाले लोगों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। राज्य के कई इलाकों में बारिश की वजह से करीब सवा लाख लोग 606 राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू और पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कोट्टयम और अल्लपुझा जिले के साथ ही चेल्लनम और एर्नाकुलम का शनिवार को दौरा करेगी।

उत्तराखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर 22 जुलाई को पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में शुक्रवार दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज बारिश हुई, जबकि शाम को पूरे शहर में रिमझिम बारिश होती रही। बारिश ने उमस से राहत दिलाई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 21 और 23 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि, 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


हिमाचलः एक सप्ताह खराब रहेगा मौसम
पहाड़ी इलाकों खास तौर हिमाचल प्रदेश में अगले एक हफ्ते हालात सुधरने वाले नहीं है। प्रदेश में 26 जुलाई तक मूसलाधार भारी होगी, जिसका सीधा असर आमजन जीवन पर पड़ेगा। पिछले दो दिन में हुई जोरदार बारिश और खराब मौसम के चलते यहां हवाई सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। कुछ दिनों से सुस्त पडा मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिसका असर प्रदेश में 26 जुलाई तक देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जुलाई तक प्रदेश के मध्यपर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

यहां कीजिए महाकवि गोपाल दास नीरज के अंतिम दर्शन
Published on:
21 Jul 2018 08:51 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत