विविध भारत

मौसम अपडेटः ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘तितली’, सीएम ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'तितली', दोपहर तक दे सकता है दस्तक। प्रदेश में बदल चुका है मौसम का मिजाज हल्की बूंदा बांदी भी शुरू।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 2:39 PM IST
monsoon
मौसम अपडेटः ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'तितली', इन इलाकों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'ति‍तली' आज दोपहर तक तट से टकरा सकता है। इस तूफान को देखते हुए राज्य में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवात का रूप धारण करने लगा है। इसका नाम 'ति‍तली' रखा गया है। मौसम विभाग ने तटीय जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।

इन इलाकों पर मंडरा रहा खतरा
खासकर पुरी, गजपति, केंद्रपाड़ा व जगतसिंहपुर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तूफान के गुजर जाने तक सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। तटीय जिलों में रहने वाले लोगों के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर मंगलवार सुबह से ही देखने को मिलने लगा था। तेज ठंडी हवा चल रही थी।

उधर..लुबान तूफान की रफ्तार में भी आ रही तेजी
अरब सागर में बने निम्न दबाव के चलते चक्रवाती तूफान लुबान का खतरा लगातार मंडरा रहा है। फिलहाल लुबान का रुख पश्चिम-उत्तर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की तरफ है। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक पिछले दो दिन में इसकी रफ्तार भले ही कुछ कम हुई है लेकिन खतरा टला नहीं है। अगले 12 से 24 घंटे के बीच ये चक्रवाती तूफान गंभीर परिणाम दे सकता है। रफ्तार में कई गुना की बढ़ोतरी के साथ ये तूफान वापसी कर सकता है।

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के वैज्ञानिकों की माने तो लुबान चक्रवात अभी कमजोर नहीं हुआ है। देश के कई इलाकों में अब इस चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है। लुबान चक्रवात आने वाले दिनों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम से आगे बढ़ेगा। अगले 5 दिनों में यह ओमान और यमन के तट की अपना रुख कर सकता है, लेकिन इससे पहले देश के तटवर्ती क्षेत्रों में अपना असर दिखा सकता है। निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटों में साईक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है। तूफान बनकर यह झारखंड के समीप ओडिशा तक पहुंच सकता है। इससे झारखंड भी प्रभावित होगा।

Updated on:
10 Oct 2018, 2:39 PM IST
Published on: