विविध भारत

बाढ़ और बारिश से तबाहीः कई राज्यों में साढ़े सात सौ से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई, 48 घंटे और भी भारी

भारी बारिश और बाढ़ के चलते देश के सात राज्यों में अब तक साढ़े सात सौ से ज्यादा लोगों ने गवाईं जान। अभी नहीं रुकेगी मानसून रफ्तार

2 min read
बाढ़ और बारिश से तबाहीः कई राज्यों में साढ़े सात सौ से ज्यादा लोगों ने जान गवाई, 48 घंटे और भी भारी

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने कहर बरपा रखा है। खास तौर पर केरल और पड़ाही इलाकों में भारी बारिश से लगातार लोगों की जान जा रही है। अब तक 7 राज्यों में साढ़े सात सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गृहमंत्रालय के मुताबिक बाढ़ और बारिश कई राज्यों में जानलेवा साबित हो रही है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में तो हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 48 घंटे तक मानसून की रफ्तार रुकने वाली नहीं है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं लेकिन कुदरत के आगे सब बेबस हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

हिमाचल में भारी बारिश के चलते स्कूल, कॉलेज बंद

आंकड़ों पर एक नजर
एनईआरसी के मुताबिक बाढ़ और बारिश से मरने वालों की संख्या
केरल - 187
यूपी - 171
पश्चिम बंगाल - 170
महाराष्ट्र - 139
गुजरात - 52
असम - 45
नगालैंड 08

विभिन्न राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं। बारिश और बाढ़ के चलते महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सुरक्षा के लिए हर राज्य में एनडीआरएफ की टीम तैनात
असम - 15
उत्तर प्रदेश - 08
पश्चिम बंगाल08
गुजरात -07
महाराष्ट्र - 04
पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते केरल में हालात लगातर बिगड़ रहे हैं। हालांकि एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव कार्य चला रही है जिससे थोड़ी स्थिति में सुधार आया है। दो हफ्ते के अंदर हुई बारिश से राज्य में मृतकों की संख्या 39 तक पहुंच गई है। रविवार को इदुक्की में 20.86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बाढ़ के चलते यहां 8316 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि 10 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बर्बाद हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को जम्मू से करीब 12 किलोमीटर दूर मछलियान गांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ की वजह से एक घर की दीवार गिर गई। यहां भी बाढ़ और बारिश से लोग बेहाल हैं।

ये भी पढ़ें

पंजाब-हरियाणा के पास बन रहा चक्रवाती तंत्र करवाएंगा अगले चौबीस घंटे में राजस्थान में बारिश! यहां भारी बारिश की चेतावनी
Published on:
13 Aug 2018 11:01 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग