Mothers Day 2021 के दिन माता के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए मनाया जाता है
नई दिल्ली। कल यानी रविवार को मदर्स डे ( Mothers Day 2021 ) मनाया जाएगा। पूरी दुनिया में यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन माताओं को समर्पित होता है। यही वजह है कि मदर्स डे के दिन माता के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि पिछली बार की ही तरह इस बार भी मदर्स डे कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) और लॉकडाउन ( lockdown ) जैसे हालातों के बीच मनाया जाएगा, इसलिए इस दिन को इतनी सादगी और एहतियात के साथ मनाएं कि कोरोना की गाइडलाइंस का उल्लंघन न होने पाए। इस तरह से इस बार मदर्स डे इन क्वारंटाइन पिछले मदर्स डे से कुछ खास और अलग हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोरोना संकट के बीच हम इस दिन को कैसे स्पेशल बना सकते हैं।
1. साथ में फन एक्टिविटी करें
जैसे कि मां हमेशा घर की साज सज्जा का ख्याल रखती हैं तो ऐसे में तुम उसका हाथ बटा कर मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। मां के साथ पौधे में पानी दें। इस साल के मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए मां के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं और कुछ मजेदार एक्टिविटी करें। इसके लिए आप मां को कुछ फूलों के उपहार दे सकते हैं। नए-नए पौधों के बीजों के साथ एक अच्छा सरप्राइज दे सकते हैं।
2. सुबह की चाय और नाश्ता सर्व करें
दिन की शुरुआत अच्छी करें जैसे कि मां को सुबह में बेड टी सर्व करें। नाश्ते में कुछ मां की पसंद कर बनाएं। अगर आप मां की पसंद का खाना बना सकते हैं तो यह न केवल सोने पर सुहागा होगा, बल्कि मदर्स डे 2021 का सबसे बेहतरी गिफ्ट होगा।
3. साथ में कोई फिल्म देखें
अगर आप का घर पर रुकने का प्लान है तो मां के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। आप मां के साथ घर पर ही कोई उनकी पसंद की मूवी भी देख सकते हैं। मां के साथ उनके फेवरेट सीरियल्स देखना भी मां के चेहरे पर मुस्कान के साथ इस दिन को खास बना सकता है।
4. अपने घर पर ही पिकनिक मनाएं
अपने घर के आंगन या फिर गार्डन में एक फैमिली पिकनिक मनाएं। घर पर परिवार के साथ खाना खाना बाहर की पार्टी से ज्यादा खुशी देने वाली हो सकती है। इसके लिए आप फर्श पर एक चादर बिछा सकते हैं, जिस पर चाय के साथ नाश्ते का सामान रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि खाने की चीजों में अधिकतर मां की पसंद की हों।
5. मां को लाड़ करे और प्यार जताएं
मां को मां की ही तरह गोद में लेकर बैठें। काम से आराम दें। इसके साथ ही मां को एक पेडीक्योर-मैनीक्योर सेट या त्वचा की देखभाल के उत्पादों का एक पैकेट गिफ्ट करें। कोशिश करें कि इस खास दिन मां के चेहरे पर चिंता की सिलवटें न पडऩे पाएं और वह गुस्से से दूर रहें।