इंदौर की पहली महिला एमबीबीएस डॉक्टर (mbbs) रही भक्ति यादव को 30 मार्च 2017 को पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा हुई थी। यह सम्मान राष्ट्रपति की ओर से एक सम्मान समारोह में बांटे गए थे, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण डाक्टर दादी यह सम्मान लेने नहीं जा पाई। इसके बाद कलेक्टर और प्रभारी मंत्री खुद उनके घर गए और पद्मश्री से नवाजा गया। आज इस ममतामयी मां को मदर्स डे (Mother’s Day 2021) पर इंदौर के लोग इसलिए भी याद करते हैं कि इंदौर के ज्यादातर घरों में एक न एक बच्चे का जन्म डाक्टर दादी के अस्पताल में हुआ है।