22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केबिन में बैठे रहे डॉक्टर साहब और बाहर स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर मरीज की मौत, देखें वीडियो

तड़प रहे पति को बचाने की गुहार लगाती रही पत्नी, आरोप- दो घंटे तक अस्पताल में ही स्ट्रेचर पर पड़ा रहा मरीज, नहीं मिली ऑक्सीजन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 8 May 2021, 5:31 PM IST

anuppur.png

,,

अनूपपुर. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में तेजी से बढ़ते कोरोना (corona) के कहर के बीच रोजाना दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही हृदयविदारक तस्वीरें अनूपपुर (anuppur) जिले से सामने आई हैं जिनमें इलाज के अभाव में एक मरीज (patient death) ने अस्पताल (hospital) में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हैरानी की बात तो ये है कि ऐसा नहीं है कि जिस वक्त मरीज तड़प रहा था और उसकी पत्नी इलाज की गुहार लगा रही थी तब अस्पताल में डॉक्टर (doctor) मौजूद नहीं थे। डॉक्टर तो थे लेकिन वो मरीज का इलाज करने के बजाए केबिन में बैठकर स्टाफ न होने की बात कह रहे थे।

देखें वीडियो- केबिन में बैठे रहे डॉक्टर साहब और स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर हो गई मरीज की मौत

जिम्मेदार डॉक्टर की लापरवाही दिखाता वीडियो
अनूपपुर जिले के फुनगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जो तस्वीरें सामने आईं उन्हें देखकर आपका दिल भी रो उठेगा। यहां शनिवार को इलाज के लिए एक मरीज को लाया गया था। मरीज का नाम राम पति केवट था जो पयारी गांव का रहने वाला था। सांस में तकलीफ होने के बाद रामपति की पत्नी किसी तरह उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची थी। उसे उम्मीद थी कि सामुदायिक केन्द्र में उसके पति को इलाज मिलेगा और उसका सुहाग सलामत रहेगा लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने के बाद जो हुआ उसने उसकी जिंदगी की खुशियां छीन लीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर हरिशंकर वस्त्रकार ने मरीज को रेफर कर दिया। और इलाज न करते हुए अपने केबिन में जाकर बैठ गए। अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर पर लेटे लेटे मरीज रामपति की मौत हो गई लेकिन स्टाफ का रोना रो रहे डॉक्टर ने उसकी जान बचाने की कोशिश तक नहीं की।

ये भी पढ़ें- शादी के दिन आंगन से उठी दूल्हे की अर्थी, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

स्टाफ की कमी का रोना रोते रहे डॉक्टर
स्ट्रेचर पर ही मरीज के तड़प तड़प कर दम तोड़ने के बाद एक जिम्मेदार नागरिक ने वीडियो बनाते हुए डॉक्टर हरिशंकर वस्त्रकार को मरीज की मौत के बारे में बताया उसके बाद भी डॉक्टर साहब का दिल नहीं पसीजा और वो स्टाफ न होने की बात कहते रहे। आरोप है कि ऑक्सीजन न मिलने के कारण मरीज की मौत हुई है। सवाल ये भी है कि जब व्यवस्था नहीं थी तो डॉक्टर ने रेफर करने की जगह मरीज का इलाज क्यों नहीं किया। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि मरीज करीब दो घंटे तक इलाज के अभाव में तड़पता रहा लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली और असहाय पत्नी की गुहार भी डॉक्टर ने नहीं सुनी।

देखें वीडियो- केबिन में बैठे रहे डॉक्टर साहब और स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर हो गई मरीज की मौत