विविध भारत

मुंबई: प्रदर्शनकारियों में शामिल लोगों नहीं CAA की जानकारी, सवालों के दिए चौंकाने वाले जवाब

दिल्ली समेत देश भर में नागरिका संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी CAA विरोध की हंगामे की यह आग गुरुवार को मायानगरी मुंबई तक पहुंच गई

2 min read
e3.png

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत दिल्ली समेत देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन जारी है।

CAA विरोध की हंगामे की यह आग गुरुवार को मायानगरी मुंबई तक पहुंच गया। मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

यहां चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदर्शन में शामिल युवाओं को नागरिकता कानून की जानकारी तक नहीं है। यहां तक कि उन लोगों को केवल यही पता है कि संसद से NRC बिल पास हुआ है और अब मुसलमानों को देश से निकाला जाएगा।

जानकारी के अनुसार CAA के विरोध में शामिल एक युवा से प्रदर्शन करने का कारण पूछा गया तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया।

उसने कहा कि देश में एनआरसी लागू हुआ है, जिसके चलते अब मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाए। इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं।

यही नहीं ऐसे ही एक सवाल के जवाब में एक अन्य युवक का भी हैरान करने वाला जवाब था।

उसने कहा कि एनआरसी में केवल 5 धर्म के लोगों को ही जगह दी गई है। उसने कहा कि मुसलमानों को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।

प्रदर्शन करने वालों में से एक ने तो CAA (नागरिकता संशोधन कानून) का नाम ACP बताया।

Updated on:
20 Dec 2019 12:01 pm
Published on:
20 Dec 2019 11:54 am