नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हो रहे लगातार विरोध प्रदर्शन ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जामिया से उठा विरोध का स्वर अब राजधानी के अन्य इलाकों में फैलने लगा है, जहां अल्पसंख्यक बहुतायत में रहते हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों को सोशल साइट्स पर खास ध्यान रखने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने 60 के करीब फेसबुक , ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान की है ,जिनसे भड़काने वाले मैसेज शेयर किए गए। लिहाजा दिल्ली पुलिस ने इन 60 एकाउंट्स को बंद करने के लिए लिखा है।