10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता कानून विरोध: कर्नाटक, यूपी, बिहार, गुजरात में हिंसक प्रदर्शन, तीन लोगों की मौत

पुलिस ने दोनों प्रदर्शनकारियों की मौत की पुष्टि की नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर हिंसक प्रदर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 20 Dec 2019, 9:40 AM IST

citizenship amendment act protests

कर्नाटक के मेंगलुरू में प्रदर्शन के दौरान 2 लोगों की मौत

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में कोहराम मचा हुआ है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देशभर में इस कानून का भारी विरोध हो रहा है। कर्नाटक के मंगलुरू में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इलाज के दौरान दोनों प्रदर्शनकारियों ने दम तोड़ा है। पुलिस ने मौत की पुष्टि की है। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर हर्षा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर पथराव किया और आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने हवाई फायर की। जिसमें 2 प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट योजना शुरू की

बेंगलुरू में हिंसक प्रदर्शन

बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया । वहीं गुजरात के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर हिंसक प्रदर्शन किए। लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें: नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई- पुलिस

हैदराबाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया

हैदराबाद में भी इस कानून को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। साइबराबाद पुलिस ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के करीब 100 छात्रों को हिरासत में लिया। इसके अलावा हैदराबाद पुलिस ने 300 प्रदर्शनकारियों को एक ग्राउंड के हिरासत में लिया।

नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भीषण हिंसक प्रदर्शन हुआ। राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को फूंक दी गई। लखनऊ के परिवर्तन चौक में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मोटरसाइकिल, कारें और 3 बसों में आग लगा दी गई।