10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली लंदन ब्रिज पर हमले की जिम्मेदारी

28 वर्षीय हमलावर उस्मान खान, इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों में से एक था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 1 Dec 2019, 1:40 PM IST

london

लंदन। लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। इस हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।आईएस के इस दावे की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है, इस हमले में किसके आदेशों का पालन किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी संगठन की समाचार एजेंसी अमाक ने शनिवार को खुलासा किया कि 28 वर्षीय हमलावर उस्मान खान, इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों में से एक था। संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसका कहना है कि यह हमला उसकी कार्ययोजना का हिस्सा है।

इस्लामिक स्टेट ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि यह हमला जिहादी संगठन के खिलाफ लड़ने वाले एकजुट देशों के नागरिकों के खिलाफ है। इनको निशाना बनाने के लिए और उन्हें सबक सिखाने के लिए यह हमला किया गया था। बयान के अनुसार लंदन हमले को अंजाम देने वाला व्यक्ति इस्लामिक स्टेट का एक लड़ाका था और उसने गठबंधन के देशों के नागरिकों को निशाना बनाने के लिए ऐसा किया।