लखनऊ. नागरिकता कानून को लेकर गुरुवार को राजधानी में जमकर बवाल हुआ। असमाजिक तत्वों द्वारा कही पुलिस चौकी जला दी गई तो कही जमकर पत्थरबाजी हुई। इस हादसे में वकील नामक एक शख्स की मौत भी हो गई है। इस बवाल-पथराव में 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 15 पुलिसकर्मी है। घायल पुलिसकर्मियों में एडीजी जोन एसएन साबत, एएसपी ट्रैफिक पुर्णेन्दु सिंह, सात सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। अन्य घायलों में राहगीर, उपद्रवी हैं। बवाल के कारण चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सभी स्कूल, कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। हालांकि आज शुक्रवार को सुबह हालात सामान्य रहे।