विविध भारत

Video भारत पहुंचीं अमरीकी राजदूत निकी हेले, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना मकसद

भारत पहुंचीं हृ में अमेरिकी राजदूत निकी हेले, बोलीं रिश्‍तों को मजबूत करना पहली प्राथमिकता

less than 1 minute read
niki
Video भारत पहुंचीं अमरीकी राजदूत निकी हेले, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना मकसद

नई दिल्ली। यूएन में अमरीकी राजदूत निकी हेले बुधवार को भारत की यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली आई हैं। निकी ने भारत आने के बाद कहा कि उनके भारत दौरे का पहला मकसद अमरीका और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। भारतीय मूल की निकी हेले, ट्रंप प्रशासन में इस बड़ी जिम्‍मेदारी को हासिल करने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आई हैं। हालांकि नवंबर 2016 में जब डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में विशाल जीत हासिल हुई थी तो उस समय निकी भारत आर्इं थीं। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है उन्होने भारत को उमरीकी उत्पादों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का दोषी बताया है।

28 जून तक रहेगी भारत में
बुधवार को निकी हुमायूं के मकबरे पर पहुंची और यहां पर उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कई अहम बातें कहीं। निकी ने कहा, 'भारत दौर पर मुझे बहुत कम समय में बहुत सी जिम्‍मदारियों को पूरा करना है। लेकिन यह दौरा अमरीका और भारत के संबंधों को मजबूत करने का एक अहम मकसद है।' निकी 26 से 28 जून तक भारत में होंगी और यहां पर दोनों देशों के बीच कई मौकों के जरिए संबंधों को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्‍य है।

आतंकवाद पर दोनों देश साथ
निकी ने कहा चाहे काउंटर-टेररिज्‍म हो या फिर सैन्‍य संबंध, बहुत सी बातें ऐसी हैं जो अमरीका और भारत में एक जैसी हैं। निकी ने यह भी कहा कि उनका मकसद संबंधों को और मजबूत करना है। इसके अलावा दोनों देशों की दोस्‍ती में यकीन रखना और साथ ही एक साथ आगे बढ़ने की इच्‍छा भी इसमें अहम है। 46 वर्ष की निकी, ट्रंप प्रशासन में सर्वोच्‍च पद हासिल करने वाली भारतीय-अमेरिकी हैं। व‍ह यहां पर कई सरकारी अधिकारियों और एनजीओ लीडर्स से मुलाकात करेंगी।

Published on:
27 Jun 2018 12:58 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन