विविध भारत

निर्भया केसः चारों दोषियों को सता रहा फांसी का डर, खाना छोड़ा, आपस में नहीं कर रहे बात

Nirbhaya Case चारों दोषियों को सता मौत का डर फांसी के डर से नहीं खा रहे खाना आपस में बातचीत भी बंद, रोज हो रही मेडिकल जांच
2 min read
Nirbhaya Gangrape Case
निर्भया के चारों दोषी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली।निर्भया केस ( Nirbhaya Case ) में पटियाला हाउस कोर्ट ( Patiala House Court ) की ओर से डेथ वारंट जारी करने के बाद से ही चारों दोषियों को मौत डर सताने लगा है। हालांकि अब तक चारों दोषियों की ओर से कोई भी क्यूरेटिव पीटिशन या दया याचिका दायर नहीं की गई है, लेकिन फांसी का डर इन चारों दोषियों के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।

डेथ वारंट ( Death Warrant ) जारी होने के बाद से ही तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) में बंद इन चारों दोषियों ने खाना-पीना काफी कम कर दिया है। रातभर ये चारों दरिंदे अपनी सेल में टहलते या करवट बदलते हुए रात गुजार रहे हैं।

आपस में भी बात नहीं कर रहे दोषी
फांसी के खौफ का आलम यह रहा कि दोषियों ने मंगलवार को तो खाना भी नहीं खाया। साजिश के तहत सजा से बचने की उम्मीद लगाए बैठे चारों दोषियों ने पिछले दो दिनों से आपस में बात तक नहीं की है।

विनय अलग सेल में बंद
निर्भया के चारों दोषियों में से तीन दोषी अक्षय, पवन और मुकेश जेल नंबर दो में बंद हैं, जबकि विनय शर्मा जेल नंबर तीन में बंद है।

रोजाना इन दोषियों को सेल की तलाशी ली जाती है। तिहाड़ जेल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जब अदालत ने चारों को डेथ वारंट जारी किया, तो चारों दोषी परेशान हो गए।

पवन और अक्षय ने तो खाना भी नहीं खाया। इसी बुधवार को चारों दोषियों ने सिर्फ थोड़ा नाश्ता किया।
जेल के सूत्रों की मानें तो बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारों दोषियों को जेल के अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। यहां पर उनका मेडिकल हुआ।

22 जनवरी तक हर रोज होगी जांच
इस दौरान भी चारों ने आपस में कोई बात नहीं की। इसके बाद उन्हें वापस सेल में बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि चारों दोषियों की 22 जनवरी तक प्रतिदिन जांच कराई जाएगी। जेल अधिकारियों का कहना है कि वजन, हृदय गति सहित अन्य की जांच फांसी दिए जाने तक होती रहेगी।

Published on:
09 Jan 2020 11:36 am
Also Read
View All
Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू