विविध भारत

निर्भया केसः दोषी मुकेश का दावा, भाई राम सिंह ने खुदकुशी नहीं की बल्कि जेल में उसकी हत्या हुई

Nirbhaya Case दोषी मुकेश ने किया चौंकाने वाला खुलासा वकील ने बताया मुकेश के भाई राम की जेल में हुई थी हत्या 7 साल से दबा हुआ राम सिंह की हत्या का मामला
2 min read
nirbhaya Case
निर्भया गैंगरेप का मुख्य आरोपी राम सिंह

नई दिल्ली। निर्भया मामले ( Nirbhaya Case ) में एक और नया मोड़ सामने आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में दोषी मुकेश ( Mukesh Kumar ) एक और चौंकाने वाला बयान दिया है। मुकेश के इस बयान ने दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

अपने साथ यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अब मुकेश कुमार सिंह ने कहा है कि उसके भाई राम सिंह ने जेल में आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई थी।

आपको बता दें कि निर्भया के 6 दोषियों में से एक राम सिंह ने 11 मार्च 2013 को ही जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। राम सिंह निर्भया मामले में मुख्य आरोपी होने के साथ ही निर्भया के दोस्त को लोहे की रॉड से पीटने वाले मामले में भी शामिल था।

मंगलवार को मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सुनवाई में मुकेश की वकील अंजना प्रकाश ने दावा किया कि इस मामले में एक आरोपी की जेल में हत्या कर दी गई थी।

7 साल से बात छिपी रही
कोर्ट में मुकेश की याचिका पढ़ते हुए प्रकाश ने बताया, 'मुकेश की दलील है कि आरोपियों में से एक की आत्महत्या वास्तव में एक हत्या थी लेकिन 'वर्षों तक यह बात छिपी रही।'

आपको बता दें कि 32 वर्षीय राम सिंह पेशे से ड्राइवर था। निर्भया गैंगरेप केस में निर्भया जिस बस में चढ़ी थी उस बस को राम सिंह ही चला रहा था।

घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इससे पहले की मामले में सजा सुनाई जाती राम सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Published on:
28 Jan 2020 04:51 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video