विविध भारत

Bihar Elections: तेजस्वी पर चप्पल फेंकने की घटना पर बोले नित्यानंद, टिकट काटने का मिला प्रतिफल

Highlights केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि यह जनता दल के कार्यकर्ताओं का असंतोष है जो इस रूप में निकला है। औरंगाबाद में मंगलवार को चुनावी प्रचार रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर चप्पल फेंकी गई।
2 min read
Nityanand Rai
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने नित्यानंद राय।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर चप्पल फेंके जाने की घटना पर कहा कि यह जनता दल के कार्यकर्ताओं का असंतोष है जो इस रूप में निकला है।

उन्होंने कहा कि राजद के एक तबके का हक छीनकर किसी और को देने के बाद ये स्वाभिक था। उन्हें टिकट काटने का प्रतिफल मिला। नित्यानंद ने कहा कि हमारी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। राज्य में हरित क्रांति के साथ कई और बदलाव आएंगे। लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

वीडियो काफी वायरल हो रहा है

गौरतलब है कि औरंगाबाद में मंगलवार को चुनावी प्रचार रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर अज्ञात शख्स ने चप्पल फेंकी। इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें फेंकी गई चप्पल बहुत कम दूरी से अपने निशाने से चूक गई। वहीं जब तक समर्थको ने उस शख्स की तलाश शुरू की, तभी एक और चप्पल उनकी गोद में आ गिरी। भारी भीड़ होने के कारण उस शख्स को ढूंढ़ा नहीं जा सका।

विरासत को पोस्टर से हटा दिया

इससे पहले नित्यानंद तेजस्वी यादव पर लालू यादव और राबड़ी देवी का पोस्टर से फोटो हटाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी परिवार के विरासत पर खड़े होकर बिहार की राजनीति में बड़ा स्थान पाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर उन्होंने उसी विरासत को पोस्टर से हटा दिया। इसलिए हटाया कि परिवारवाद का आप पर आरोप न लगे।

इस दौरान नित्यानंद ने कहा कि अगर आप परिवारवाद से मुक्त होना चाहते हैं तो जय प्रकाश यादव को आगे कर दीजिए। किसी दूसरे यादव को आगे कर दीजिए। उन्होंने कहा कि किसी ग्वाला और ग्वालिन के बेटा-बेटी को आगे कर उसके पीछे चले तभी परिवारवाद से आप मुक्त होंगे।

Updated on:
21 Oct 2020 10:17 pm
Published on:
21 Oct 2020 07:13 pm
Also Read
View All
Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी