विविध भारत

ओडिशा: हॉस्पिटल से फरार हुआ कोरोना वायरस का मरीज, गली-गली तलाश कर रही पुलिस

चीन से निकला कोरोना वायरस ( Coronavirus ) दुनिया के 81 देशों में हड़कंप मचा रहा दुनिया में कोरोना ( Coronavirus ) से मरने वाले की संख्या तीन हजार से ऊपर पहुंच गई ओडिशा के एक हॉस्पिटल से कोरोना ( Coronavirus ) का संदिग्ध मरीज फरार हो गया

2 min read
ओडिशा: हॉस्पिटल से फरार हुआ कोरोना वायरस का मरीज, गली-गली खाक छान रही पुलिस

नई दिल्ली। चीन से निकला कोरोना वायरस ( Coronavirus in China ) अब दुनिया के 81 देशों में दावानल कर रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना ( Coronavirus in India ) से मरने वाले की संख्या तीन हजार से ऊपर पहुंच गई है, जबकि एक लाख से ऊपर लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण में आ चुके हैं।

वहीं, भारत में भी कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के 32 मामले सामने आए हैं, जबकि कई संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है। इस बीच ओडिशा ( Odisha ) से चौंकाने देने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, ओडिशा के एक हॉस्पिटल से कोरोना का संदिग्ध मरीज फरार हो गया, जिसकी वजह से सरकारी विभागों को पसीने छूटे हुए हैं।

दरअसल, यह मामला ओडिशा के कटक से सामने आया है। जानकारी के अनुसार कटक मे? कोरोना वायरस ? के एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा था।

लेकिन गुरुवार रात को मरीज हॉस्पिटल से फरार हो गया। जैसे ही हॉस्पिटल प्रबंधन को इस बात की खबर लगी तो उसके होश उड़ गए।

पहले तो हॉस्पिटल और आसपास उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई खैर खबर न मिलने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मरीज की पहचान आयरिश नागरिक के रूप में की गई है। वह भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया था।

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान आयरिश नागरिक को बुखार पाया गया था, जिसके बाद उसको कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया था।

हॉस्पिटल में उसको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इस बीच गुरुवार को जब मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल स्टॉफ लेने गया तो वह कमरे में नहीं था।

तभी एक मरीज ने उसके भागने की सूचना दी। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी के चलते यूपी में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, बच्चों व शिक्षकों के खिले चेहरे
Updated on:
13 Mar 2020 09:35 pm
Published on:
06 Mar 2020 09:39 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर