विविध भारत

रक्षाबंधन पर पेड़ को राखी बांधकर नीतीश ने पर्यावरण को साफ रखने का​ किया वायदा

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केे पर्व पर हमें प्रण करना चाहिए कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए और और उसकी रक्षा की जाए

2 min read
Aug 26, 2018
nitish
Nitish Kumar

नई दिल्ली। रक्षाबंधन को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केे पर्व पर हमें प्रण करना चाहिए कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए और और उसकी रक्षा की जाए। इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से वृक्ष सुरक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजन किए गए कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी,शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाइयों को याद करने जैसा था

कुछ बहनों के लिए यह पर्व अपने भाइयों को याद करने जैसा था। ऐसा ही मामला दंतेवाड़ा का है। जहां देश के लिए कुर्बान हो गए कॉस्टेबल राजेश गायकवाड को आज भी उनकी बहन राखी बांधती हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में साल 2014 में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान कॉस्टेबल राजेश गायकवाड शहीद हो गए थे। इस साल उनके निधन के पूरे चार साल हो गए हैं। लेकिन उनकी बहन शांति के लिए उनका भाई आज भी जिंदा है। वह बीते हर साल रक्षा बंधन के दिन उनकी प्रतिमा को राखी बांधती हैं और इस साल भी उन्होंने अपने भाई की याद में उनकी प्रतिमा को राखी बांधी।

सुकमा के टोंगपाल क्षेत्र में पोस्टेड थे गायकवाड

गौरतलब है कि राजेश गायकवाड सुकमा के टोंगपाल क्षेत्र में पोस्टेड थे,जब 11 मार्च, 2014 को नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी। गायकवाड की बहन शांति ने अपने भाई को याद करते हुए कहा कि भाई के साथ उनका बहुत ही करीबी रिश्ता था। वे टोंगपाल में तैनात थे। हालांकि 2014 में एक खोज ऑपरेशन के दौरान उनका निधन हो गया था। बता दें कि आज देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शांति को अपने भाई की कमी बहुत महसूस होती है। उन्हें उसपर गर्व है। इसलिए वे हर साल रक्षाबंधन के दिन उसे याद कर प्रतिमा पर राखी बांधती हैं।

Published on:
26 Aug 2018 02:50 pm