विविध भारत

लद्दाख में ईरान से लौटे शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि, 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद

लद्दाख में कोरोना वायरस के एक और मामले की पुष्टि केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 3 तीसरे कोरोना वायरस मरीज ने ईरान की यात्रा की थी

2 min read
कोरोना वायरस

नई दिल्ली। लद्दाख में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के एक और मामले की पुष्टि हुई है। इस तरह अब इस केन्द्रशासित प्रदेश ( Union territories ) में कोरोना वायरस संक्रमित ( Coronavirus infected ) मरीजों की संख्या 3 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि जिन दो रोगियों में कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus infection ) की पुष्टि हुई थी, उनमें से एक के बेटे में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने कहा कि तीसरे कोरोना वायरस मरीज ने ईरान की यात्रा की थी।

जम्मू और कश्मीर में अधिकारियों ने सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान बंद कर दिए हैं। ऐसा जम्मू और घाटी, दोनों जगह किया गया है।

सिनेमाघर और 'आंगनवाड़ी' केन्द्र भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। लोगों को सार्वजनिक परिवहन से यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

साथ ही उन्हें भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

इसी बीच, अधिकारियों ने उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले की नकली हैंड सैनिटाइजर बनाने वाली निर्माण इकाई को सील कर दिया है।

आपको बता दें कि जानलेव कोरोना वायरस स ने दुनिया के 114 देशों को चपेट में ले लिया है। ताजा आंकड़ों के

अनुसार 114 देशों में अब तक 118000 मामले सामने आए हैं।

जबकि कोरोना से 4,291 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के 70 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें

124 देशों में फैला Coronavirus, एंजेला मर्केल बोलीं- जर्मनी के 70 फीसदी लोग हो सकते हैं संक्रमित
Updated on:
12 Mar 2020 06:01 pm
Published on:
12 Mar 2020 05:55 pm
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद