विविध भारत

भारत लौटा इमरान खान की पार्टी का नेता, खोली पाकिस्तान में हालात की पोल

PTI नेता बलदेव कुमार सिंह ने पड़ोसी मुल्क में हो रहे अत्याचारों की पोल खोली विधायक रहे चुके बलदेव कुमार सिंह पाकिस्तान छोड़कर भारत लौट आए पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2019, 2:29 PM IST
t.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटाने के बाद से भारत के खिलाफ जहर उगल रहा पाकिस्तान अब अपने ही घर में घिरता जा रहा है।

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ( PTI ) के ही एक बड़े नेता बलदेव कुमार सिंह ने पड़ोसी मुल्क में हो रहे अत्याचारों की पोल खोलकर रख दी है।

दरअसल, पीटीआई से विधायक रहे चुके बलदेव कुमार सिंह पाकिस्तान छोड़कर भारत लौट आए हैं।

भारत के पंजाब लौटकर बलदेव सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले इमरान खान ने आवाम से जो वायदे किए थे, वो उन पर खरा नहीं उतरे हैं। बलदेव ने कहा कि पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा बना हुआ था।

इसके साथ वहां पूरा हिंदू और सिखा समुदाय तरह-तरह के खतरों से दो-चार हो रहा है।

गौरतलब है कि बलदेव कुमार सिंह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं और खैबर पख्तून ख्वा प्रांत के बारीकोट सीट से विधायक रह चुके हैं।

बलदेव कुमार अपने परिवार को साथ लेकर अपनी जान बचा भारत आ गए हैं। वह फिलहाल भारत के पंजाब राज्य के खन्ना में रह रहे हैं।

No data to display.
Updated on:
10 Sep 2019, 2:29 PM IST
Published on: