विविध भारत

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन, CM येदियुरप्पा ने प्रकट किया शोक

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी ( Pejavara Mutt Seer Vishwesha Teertha Swami ) का निधन कर्नाटक CM बीएस येदियुरप्पा ( Karnataka CM BS Yediyurappa ) ने स्वामी के निधन पर शोक प्रकट किया
2 min read
aaa.png

नई दिल्ली।पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी ( Pejavara Mutt Seer Vishwesha Teertha Swami ) का रविवार तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार विश्वेश तीर्थ स्वामी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उनको जीवन रक्षण प्रणाली पर रखा गया था। इस बीच रविवार को उनको केएमसी हॉस्पिटल से मठ ले जाया गया था।

बताया जा रहा है कि मठ में उनका इलाज चल रहा था।

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ( Uma Bharti ) भी आज उनका कुशलक्षेम पूछने पहुंची थी। लेकिन अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि पेजावर मठ उडुपी के अष्ट मठों में से एक है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वेश तीर्थ स्वामी ( Pejavara Mutt Seer Vishwesha Teertha Swami ) के निधन पर शोक प्रकट किया है।

सीएम येदियुरप्पा ( Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa ) ने कहा कि भगवान कृष्ण उनकी आत्मा को मुक्ति प्रदान करें।

येदियुरप्पा ( BS Yediyurappa ) ने कहा कि मैं दुख की इस घड़ी में भगवान से स्वामी के भक्तों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

उडुपी के विधायक के रघुपति भट ( Udupi MLA K Raghupati Bhat ) ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजवारा मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का सुबह 9:30 बजे निधन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को आज अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में 3 बजे रखा जाएगा।

जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान सीएम बीएस येदियुरप्पा ( BS Yediyurappa ) भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Updated on:
29 Dec 2019 12:05 pm
Published on:
29 Dec 2019 12:04 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video