विविध भारत

नए साल के जश्न पर बिरयानी बनी लोगों की पहली पसंद, Zomato पर हर मिनट आए 4000 से ज्यादा ऑर्डर्स

नए साल की पूर्व संध्या पर देशभर में खूब बिकी बिरयानी Zomato को हर मिनट मिले 4 हजार से ज्यादा ऑर्डर जोमैटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

2 min read
Jan 01, 2021
नव वर्ष पर बिरयानी बनी लोगों की पहली पसंद

नई दिल्ली। कोरोना जैसी महामारी के बीच पूरी दुनिया नई उम्मीदों के साथ नए साल का जश्न मना रही है। भारत में भी नए वर्ष के स्वागत के लिए 31 दिसंबर को लोगों को जमकर जश्न मनाया। कुछ लोग घर के बाहर निकले तो कुछ लोगों ने घर पर रह कर ही एंजॉय किया।

इस जश्न में लोगों ने जमकर ऑनलाइन फूड ऑर्डर किए। इनमें बिरयानी लोगों की पसंद में सबसे आगे रही। ये जानकारी जोमैटो (Zomato) को सीईओ दीपेंद्र गोयल ने ट्वीट के जरिए दी।

नए साल के मौके पर ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग ऐप जोमैटो पर लोगों ने जमकर फूड ऑर्डर किया। नाइट कर्फ्यू के चलते लोगों ने ऑर्डर करके खाना मंगाया। लोगों ने इस दौरान सबसे ज्यादा बिरयानी खाई। यही नहीं सिर्फ जोमैटो ऐप के जरिए लोगों ने हर मिनट करीब 4,000 से ज्यादा ऑर्डर्स किए।

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने इन ऑर्डर्स के बारे में ट्वीट के जरिए जानकारी दी। गोयल के मुताबिक 31 दिसंबर 2020 को शाम 07:53 बजे गोयल ने ट्वीट किया, 'सिस्टम में इस समय में जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है।

गोयल के ट्वीट के मुताबिक अब तक 1.4 लाख लाइव ऑर्डर्स आ चुके हैं। इसमें करीब 20 हजार बिरयानी और 16 हजार पिज्जा के ऑर्डर्स हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी चीज पिज्जा हैं।

विदेशों से भी आए ऑर्डर
न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर भारत के बाहर भी ऑनलाइन ऑर्डर आए। विदेशों में रह रहे लोगों ने भारत में रह रहे लोगों के लिए फूड ऑर्डर किया। इनमें यूएई, लेबनान और तुर्की से लोगों ने भारत में रह रहे अपने करीबियों के लिए ऑर्डर किया है।

दो घंटे में दोगुने हुए ऑर्डर
गोयल के मुताबिक पूर्व संध्या पर जैसे-जैसे शाम आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे ऑर्डर की संख्या भी बढ़ने लगी। शाम 6.14 बजे जहां प्रति मिनट 2500 ऑर्डर मिल रहे थे, वहीं दो घंटे में ये ऑर्डर करीब दो गुने हो गए। हर मिनट 4100 से ज्यादा ऑर्डर मिलने लगे।

Published on:
01 Jan 2021 02:55 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच