विविध भारत

अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के घर Income Tax का छापा, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला

HIGHLIGHTS आयकर विभाग की टीम ने मुंबई में तापसी पन्नू, शिभाशीष सरकार और अनुराग कश्यप की संपत्तियों पर छापा मारा है। 2011 में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता मधु मंटेना और विकास बहल ने फैंटम फिल्म्स की स्थापना की थी।
3 min read
• •
Updated: 4 Mar 2021, 5:40 PM IST
it_raid.png
Phantom Films Tax Evasion: Income Tax Raid in house of Anurag Kashyap, Taapsee Pannu, Know 10 points

नई दिल्ली। फैंटम फिल्म्स से संबंधित टैक्स चोरी मामले में बुधवार को आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ( Tapsee Pannu ), मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap ), रिलायंस एंटरटेनमेंट समूह के सीईओ शिभाशीष सरकार और विकास बहल (Vikas Bahl) के घर छापा मारा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्स चोरी मामले में और भी कई बड़ी हस्तियों का नाम सामने की संभावना है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी टीम ने मुंबई में तापसी पन्नू, शिभाशीष सरकार और अनुराग कश्यप की संपत्तियों पर छापा मारा है। आयकर विभाग ने अनुराग, तापसी, शिभाशीष और विकास के 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये तलाशियां मुंबई और पुणे के ठिकानों पर ली गई हैं। आइए 10 बिंदुओं में इस पूरे घटनाक्रम को समझते हैं..

1- आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुंबई और पुणे में 30 से अधिक स्थानों की तलाशी ली गई है। सेलेब्रिटी और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी KWAN के कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापे मारे जा रहे हैं।

2- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टैक्स चोरी के आरोपों की जांच के लिए और भी अधिक सबूत जुटाने के लिए छापेमारे की जा रही है। इसके अलावा फैंटम के साथ अन्य संस्थाओं से जुड़े होने को लेकर भी सबूत इकट्ठा किया जा रहा है।

3- 2011 में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता मधु मंटेना और विकास बहल ने फैंटम फिल्म्स की स्थापना की थी। मार्च 2015 में, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फर्म में 50 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी। फैंटम फिल्म्स मधु-कश्यप-मोटवाने-बहल (50 फीसदी) और रिलायंस एंटरटेनमेंट (50 फीसदी) के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

4- फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने ‘लुटेरा’, ‘क्वीन’, ‘अग्ली’, ‘एनएच 10’, ‘मसान’ और ‘उड़ता पंजाब’ समेत लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण किया है।

5- फैंटम के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद से कंपनी को 2018 में भंग कर दिया गया था।

6- इसके बाद अनुराग कश्यप ने 'गुड बैड फिल्म्स' नामक एक नई प्रोडक्शन कंपनी शुरू की, जबकि मोटवाने ने 'आंदोलन फिल्म्स' लॉन्च की।

7- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्यप, बहल और मोटवाने लगभग तीन साल बाद फैंटम फिल्म्स से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए। जबकि मधु मंटेना ने प्रोडक्शन कंपनी में अपने शेयर खरीदे। इसके साथ ही फैंटम फिल्म्स अब मंटेना की नई फर्म मैड मैन वेंचर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बीच एक संयुक्त उद्यम है, दोनों पार्टियां 50% हिस्सेदारी रखती हैं।

8- छापेमारी को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने की कोशिश के तहत ही ये छापेमारी की गई है। सरकार ‘ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल उन लोगों को लक्षित करने के लिए किया जा रहा है जो सरकार विरोधी रुख अपनाते हैं और शासन की नीतियों के खिलाफ बोलते हैं।’

9- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जांच एजेंसियां विश्वसनीय जानकारी के आधार पर जांच करती हैं और मामला बाद में अदालतों में भी जाता है।

10- बता दें कि अनुराग कश्यप पिछले साल JNU और शाहीन बाग में CAA के विरोध प्रदर्शनों के दौरान वहां पहुंचे थे और इसके अलावा भी कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। जबकि तापसी पन्नू ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के बारे में ट्विटर पर अपना विचार पोस्ट किया था जिसमें कोर्ट ने बलात्कार के आरोपी से पूछा कि क्या वह पीड़िता से शादी करने के लिए तैयार है।

Updated on:
4 Mar 2021, 5:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत