विविध भारत

​गुजरात विधानसभा स्पीकर ने पीएम मोदी और बीआर अंबेडकर को बताया ब्राह्मण

त्रिवेदी गांधीनगर में मेगा ब्राह्मण बिजनेस शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गुजरात के सीएम विजय रुपानी भी उपस्थित थे।
2 min read
राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचन्द कुलिश और डॉ. अब्दुल कलाम का चित्रण कर चुकीं ऋषिका ने अब PM मोदी को हुबहू उकेरा
modi

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को विवादित बयान दे डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ बीआर अंबेडकर को ब्राह्मण और भगवान कृष्ण को ओबीसी समुदाय का बताया। त्रिवेदी गांधीनगर में मेगा ब्राह्मण बिजनेस शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगा है। चंद्रगुप्त मौर्य जैसे राजाओं, भगवान राम और भगवान कृष्ण जैसे देवताओं की सफलता में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने संबोधन में स्पीकर ने कहा कि हर पढ़ा-लिखा इंसान ब्राह्मण होता है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि अंबेडकर भी एक ब्राह्मण थे। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी ब्राह्मण हैं।

ब्राह्मणों ने देवताओं को बनाया

इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने देवताओं को बनाया है। भगवान राम एक क्षत्रिय थे,लेकिन यह ऋषि और मुनी ही थे,जिन्होंने उन्हें भगवान बना दिया। वडोदरा की राओपुरा सीट से बीजेपी टिकट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले त्रिवेदी ने यह बयान मुख्यमंत्री विजय रुपानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की उपस्थिति में दिए।

ब्राह्मणों ने अपने लिए कुछ नहीं मांगा

राजेंद्र त्रिवेदी ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के संदर्भ में कहा कि राजा को ज्ञानशास्त्र के लेखक चाणक्य ने दिए थे। त्रिवेदी ने कहा कि राजाओं और देवताओं को बनाने के बावजूद ब्राह्मण समुदाय ने कभी कोई अकांक्षा नहीं रखी। चाणक्य ने चंद्रगुप्त को राजा को बनाया। यदि वह कामना करते तो वह खुद भी राजा बन सकते थे।

भारत को दिए पांच राष्ट्रपति

त्रिवेदी ने राजनीतिक क्षेत्र में ब्राह्मणों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय ने भारत को पांच राष्ट्रपति, सात प्रधानमंत्री,50 मुख्यमंत्री,50 से अधिक गवर्नर,27 भारत रत्न विजेताओं और सात नोबेल पुरस्कार विजेताओं दिए हैं।

Published on:
29 Apr 2018 01:44 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी