9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर शाह ने कसा तंज, जनादेश बचाने की दी नसीहत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की इस रैली को परिवार आक्रोश रैली करार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 29 Apr 2018, 11:49 AM IST

amit shah

amit shah

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तंज कसा है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस की इस रैली को परिवार आक्रोश रैली करार दिया। शाह ने कहा कि एक वंश और उनके दरबारी एक के बाद एक जनादेश के चलते राज्यों से बेदखल हो रहे हैं।

घटती प्रासंगिकता का परिचय

कांग्रेस की रैली कुछ नहीं है बल्कि परिवार आक्रोश रैली है,जो उनकी घटती प्रासंगिकता का परिचय देती है। अमित शाह ने लिखा कि परिवार आक्रोश रैली में भारत के प्रति नफरत देखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह हजम नहीं कर पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने उनकी विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है।

विभानजकारी राजनीति पूरी तरह खारिज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभानजकारी राजनीति पूरी तरह खारिज हो गई है। यदि वह जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे अपनी लगातार हो रही हारों को देखना चाहिए। जनता कांग्रेस के झूठ,खोखले वादों, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को खारिज कर रही है।

संसद क्यों नहीं चलने दे रही कांग्रेस

संसद बाधित होने को लेकर शाह ने लिखा कि यदि कांग्रेस जन आक्रोश के बारे में जानना चाहती है तो उसे यह बताना चाहिए कि वह संसद क्यों नहीं चलने दे रही। उन्हें यह बताना चाहिए कि कांग्रेस ओबीसी आयोग के गठन में बाधा क्यों डाल रही है। इससे पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय मिल सकता है।

देश से क्या माफी मांगेंगे राहुल गांधी

शाह ने ट्वीट किया, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के संस्थानों को अस्थिर करने के प्रयासों पर माफी मांगेंगे। राहुल गांधी द्वारा आरएसएस को हिंदू आतंकी संगठन बताए जाने पर उन्होंने ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा कि यह सत्ता की अपनी भूख के लिए किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस नकारात्मक मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है।