विविध भारत

Lockdown 4.0 की तैयारी में सरकार? पिछली बार PM Modi meeting के बाद बढ़ा था लॉकडाउन

-Coronavirus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना ( COVID-19 ) संकट और लॉकडाउन ( Lockdown ) को लेकर चर्चा करेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( PM Meetings With CM ) के जरिए होगी।-पिछली बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया था। उसके बाद 3 मई को सरकार ने लॉकडाउन ( Lockdown 3.0 ) को दो सप्ताह तक बढ़ा दिया।-उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन को लकर सुझाव मागेंगे।
2 min read
pm modi meeting with chief ministers updates talk for lockdown 4.0?

नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) की चेन तोड़ने के लिए देशभर में पिछले डेढ़ महीने से लॉकडाउन ( Lockdown ) जारी है। लॉकडाउन 3.0 की अवधि समाप्त होने में महज 7 दिन शेष बचे हैं। यानी 17 मई को लॉकडाउन 3.0 ( Lockdown 3.0 ) समाप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना ( COVID-19 ) संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा करेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( PM Meetings With CM ) के जरिए होगी।

इससे पहले भी पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर चुके हैं। पिछली बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया था। उसके बाद 3 मई को सरकार ने लॉकडाउन को दो सप्ताह तक बढ़ा दिया। प्रधानमंत्री की आज मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवी बैठक होने जा रही हैं।

पिछली बैठकों के बाद बढ़ा था लॉकडाउन
बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी कोरोना संकट पर सभी राज्यों से चर्चा कर चुके हैं। 20 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी और 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन की घोषणा हुई। लॉकडाउन 1.0 के दौरान पीएम मोदी ने दो बार 2 अप्रैल और 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी। जिसके बाद 14 अप्रैल को लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके बाद 27 अप्रैल को मीटिंग के बाद 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था। हालांकि, इस दौरान कुछ रियायतें दी गई।

लॉकडाउन 4.0 की तैयारी में सरकार? ( Lockdown 4.0 in India? )
आज दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही 17 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने और खत्म करने को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। लेकिन, मौजूदा हालातों को देखते हुए लॉकडाउन हटाना काफी कठिन होगा। क्योंकि पिछले 10 दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में सरकार लॉकडाउन 4.0 लेकर आ सकती है।

मुख्यमंत्रियों के सुझाव के बाद होगा फैसला
उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन को लकर सुझाव मागेंगे। राज्यों में मौजूदा हालात की चर्चा के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बता दें कि लॉकडाउन 3.0 की अवधि 17 मई को समाप्त हो रही है।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले ( Coronavirus in india )
बता दें कि लॉकडाउन का आज 47वां दिन है। बावजूद इसके कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। देश में अब तक कुल मामलों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है। जबकि, 2100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
11 May 2020 03:04 pm
Published on:
11 May 2020 10:38 am