विविध भारत

PM मोदी लेंगे मंत्रियों की 3 दिन तक क्लास, अगले 3 साल की होगी प्लानिंग

मंत्रियों से उनके कामकाज का लेखा-जोखा मांगा गया है। साथ ही उन्हें कहा गया है कि आने वाले तीन वर्षों की प्लानिंग भी लेकर आएं।
2 min read
pm_modi
pm_modi

नई दिल्ली। पीएम मोदी अपने मंत्रियों की टीम के साथ अगले हफ्ते एक मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग दस अगस्त से आरंभ होकर अगले तीन दिन चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तीन दिवसीय मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रियों से भविष्य के एक्शन प्लान पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने हाल ही में केबिनेट का विस्तार किया है। विस्तार के बाद पहली बार वह इतनी लंबी मीटिंग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रियों से उनके कामकाज का लेखा-जोखा मांगा गया है। साथ ही उन्हें कहा गया है कि आने वाले तीन वर्षों का प्लान भी लेकर आएं। इस मीटिंग में आम जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए पहले से बनाई गई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रणनीति का निर्धारण किया जाएगा।

माना जा रहा है कि इस मीटिंग में 'आत्मनिर्भर भारत' के साथ-साथ कोविड-19 महामारी की चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाएगी और इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि किस तरह उन योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जा सकता है।

दस अगस्त से आरंभ होने वाली इस मीटिंग में सभी केबिनेट मंत्री, प्रधानमंत्री को बताएंगे कि अगले तीन वर्षों में वे किन योजनाओं पर काम करेंगे और किस तरह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। इस पूरी कवायद के पीछे मोदी सरकार का मानना है कि सभी विभागों में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र आम जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए। इसके साथ ही आने वाले विधासभा चुनावों को नजर में रखते हुए भी विस्तृत रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।

Published on:
07 Aug 2021 03:09 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ