विविध भारत

PM मोदी को उनकी पाकिस्तानी मुस्लिम बहन ने बांधी राखी, सुषमा स्वराज ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कलाई पर सजाया प्यार

देश भर में भाई-बहन के पर्व राखी की धूम है।

2 min read
PM मोदी की उनकी पाकिस्तानी मुस्लिम बहन ने बांधी राखी, सुषमा स्वराज ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कलाई पर सजाया प्यार

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी की मुस्लिम बहन ने राखी बांधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने इस बार भी उनकी कलाई पर प्यार सजाया है। कमर मोहसिन शेख पीएम मोदी को पिछले 24 साल से राखी बांध रही हैं। कमर मोहसिन पीएम मोदी को तब से जानती है जब से वह आरएसएस के साथ काम करते थे। पीएम मोदी की राखी सिस्टर कहने जानी वाली कमर मोहसिन शेख ने बताया है कि 'जब मैंने पहली बार भाई नरेंद्र मोदी को पहली बार राखी बांधी थी, तो वह RSS के एक कार्यकर्ता थे। उन्हें राखी बांधते हुए 24 साल हो गए हैं। उनके व्यहवार में कोई बदलाव नहीं आया है। यह सिर्फ इतना है कि वह व्यस्त हो गए हैं इसलिए हमें कम समय मिलता है, इसके अलावा बाकी सब कुछ समान है

ये भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर भाई के लिए विशेष रूप से राखी का सबसे फलदायी मुहूर्त ये होता है

कौन हैं मोहसिन शेख?

कमर मोहिसन शेख विख्यात चित्रकार मोहसिन शेख की पत्नी और स्वीमर सूफियान शेख की मां हैं। मूल पाकिस्तान की कमर शेख की शादी 1981 में हुई थी। जिसके बाद वह अहमदाबाद आ गई। सन् 1995 में उनकी मुलाकात गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल डॉ. स्वरूपसिंह से हुई। वे उनरे अपनी बेटी मानते थे। इसी दौरान जब वह पाकिस्तान जा रही थी, तब खुद स्वरूपसिंह उनके एयरपोर्ट तक छोड़ने आए थे। उनके साथ नरेंद्र मोदी भी थे। इस समय मोदी भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे। उन्होंने बताया कि मुझे विदा करते समय स्वरूपसिंह ने पीएम मोदी से कहा कि यह मेरी बेटी है, इसका हमेशा ख्याल रखना। इस पर मोदी ने कहा कि अगर ये आपकी बेटी हैं तो फिर मेरी बहन हुईं। बस इसके बाद से ही मैंने रक्षाबंधन पर मोदी को राखी बांधनी शुरू कर दी।

सुषमा स्वराज ने वेंकैया नायडू को बांधी राखी
वहीं पीएम मोदी को स्कूली बच्चों ने भी राखी बांधी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कलाई पर राखी का अटूट बंधन बांधा।

ये भी पढ़ें

अनोखी पहल में छात्राओं ने पेड़ों को बांधी राखी, रक्षा करने की खाई कसम
Updated on:
26 Aug 2018 02:17 pm
Published on:
26 Aug 2018 02:05 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग