विविध भारत

प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भरता’ पर जोर देते हुए कहा- भारत ने आपदा को अवसर में बदला

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से मुकाबला करते हुए चार हफ्ते से ज्यादा बीत चुके PM ने आत्मनिर्भर भारत का नारा देते हुए कहा कि हमने आपदा को अवसर में बदल दिया
2 min read
• •
Updated: 13 May 2020, 9:18 AM IST
PM MODI ने दिया आत्मनिर्भरता पर जोर, बोले- भारत ने आपदा को अवसर में बदला
PM MODI ने दिया आत्मनिर्भरता पर जोर, बोले- भारत ने आपदा को अवसर में बदला

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कहा कि कोरोना ( Coronavirus ) से मुकाबला करते हुए चार हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं। इस दौरान 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित ( Coronavirus Infection ) हुए और पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हो चुकी है।

भारत में भी अनेक परिवारो ने अपने स्वजन खोए हैं। मैं सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान आत्मनिर्भर भारत ( self-reliant India ) का नारा देते हुए कहा कि हमने आपदा को अवसर में बदल दिया।

राष्ट्र के नाम रात आठ बजे से संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है।

विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रहीं हैं। सारी दुनिया जिंदगी बचाने में एक प्रकार से जंग में जुटी है। हमने ऐसा संकट न देखा है और न ही सुना है।

निश्चित तौर पर मानव जाति के लिए यह सब कुछ अकल्पनीय है। यह क्राइसिस अभूतपूर्व है। लेकिन थकना, हारना, टूटना, बिखरना मानव को मंजूर नहीं है।

सतर्क रहते हुए ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए अब हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया संकट में है तब हमें अपना संकल्प और मजबूत करना है। हमारा संकल्प इस संकट से भी विराट होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों हम पिछली शताब्दी से भी लगातार सुनते आए हैं कि 21 वीं सदी हिंदुस्तान की सदी है।

हमें वैश्विक व्यवस्थाओं को विस्तार से देखने का मौका मिला है। कोरोना संकट के बाद भी दुनिया में जो स्थितियां बन रहीं हैं, उसे भी हम निरंतर देख रहे हैं।

जब दोनों काल खंडों को भारत के नजरिए से देखते हैं तो लगता है कि 21 वीं सदी भारत की हो, यह हमारा सपना ही नहीं हम सभी की जिम्मेदारी भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की आज की स्थिति यह सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है आत्म निर्भर भारत। साथियों एक राष्ट्र के रूप में हम एक अहम मोड़ पर खड़े हैं। इतनी बड़ी आपदा भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है। एक संदेश लेकर आई है। एक अवसर लेकर आई है।

Updated on:
13 May 2020, 9:18 AM IST
Published on: