विविध भारत

भारत को रूस से जल्द मिलेगी स्पुतनिक वैक्सीन, पीएम मोदी की पुतिन से फोन पर चर्चा

स्पुतनिक-वी की आपूर्ति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से फोन पर वार्ता हुई है।
2 min read
pm modi and putin
pm modi and putin

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की स्थिति को देखते हुए रूस ने स्पुतनिक वैक्सीन की आपूर्ति जल्द करने का वादा किया है। पहले रूस की कंपनी आरडीआइएफ ने मई, 2021 के अंत तक भारत को स्पुतनिक-वी (sputnik v) की आपूर्ति करने का वादा किया था। मगर स्थिति को बिगड़ता देख पहली खेप को एक मई तक पहुंचाया जाएगा। स्पुतनिक की आपूर्ति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से फोन पर वार्ता हुई है।

हरसंभव मदद का भरोसा

गौरतलब है कि एक मई से पूरे देशभर में 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। मगर कई राज्यों में वैक्सीन की भारी कमी देखी जा रही है। ऐसे में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पीएम मोदी ने ये फैसला लिया है। मोदी और पुतिन के बीच वार्ता को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने रूस में तैयार वैक्सीन का भारत में निर्माण कर इसे दूसरे देशों को निर्यात करने की संभावना पर भी चर्चा की।

तेज होगी टीकाकरण की रफ्तार

भारत ने फिलहाल वैक्सीन निर्यात पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। पुतिन ने भारत में स्पुतनिक के इस्तेमाल की अनुमित मिलने पर खुशी जाहिर की है। इससे अगले माह भारत के पास सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के साथ स्पुतनिक की वैक्सीन भी होगी। देश में वैक्सीन देने की रफ्तार तेज हो रही है। साथ ही कुछ मात्रा में अमरीका से भी वैक्सीन आनी शुरू हो जाएगी।

ब्रिक्स बैठक पर चर्चा

फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत में होने वाली शिखर वार्ता और ब्रिक्स बैठक पर चर्चा की। दोनों बैठकों में पुतिन के भारत के दौरे पर आने की आशंका है।

चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप जल्द

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने पीएम मोदी को सूचना दी है कि उन्होंने भारत को आपात सहायता भेजने का फैसला लिया है। रूस से चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप जल्द पहुंचने की उम्मीद है। इस खेप में 22 टन जरूरी उपकरण 20 ऑक्‍सीजन प्रोडक्‍शन इकाइयां के साथ 75 लंग वैंटिलेटर और कई मेडिकल उपकरण होंगे।

Published on:
29 Apr 2021 02:00 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान