विविध भारत

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बोले- देश के हीरो हैं पीएम नरेंद्र मोदी, मॉडल हैं

'मैंने दिन में 15-16 घंटे काम किया है। दिन भर में 100 से 110 मुकदमे भी सुने हैं। मैंने अपने पूरे करियर में पांच लाख से अधिक जजमेंट दिए हैं।
2 min read
patna
पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बोले- देश के हीरो हैं पीएम नरेंद्र मोदी, मॉडल हैं

पटनाः बिहार हाईकोर्ट के नए-नए मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस मुकेश रसिकभाई शाह ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को देश का हीरो बताया। जस्टिस शाह ने 12 अगस्त को ही नए पद पर शपथ ली है। गौरतलब है कि जस्टिस शाह भी गुजरात से ही आते हैं। उन्हें गुजरात के बड़े शहर अहमदाबाद की यातायात व्यवस्था सुधारने का श्रेय भी दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि अपने करियर में उन्होंने करीब पांच लाख से अधिक मुकदमे निपटाएं हैं।

'मोदी एक मॉडल हैं, हीरो हैं'

जस्टिस शाह से मोदी के भारत पर प्रभाव को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी एक मॉडल हैं। वह एक हीरो हैं।' जस्टिस शाह ने 1982 में गुजरात हाईकोर्ट में बतौर वकील अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले भी दिए हैं। शाह के मुताबिक पॉक्सो (प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस) के एक मुकदमे के दौरान उन्होंने फैसले में जो टिप्पणी की थी, वह अब देश के कानून में बदल चुकी है।

...ऐसी थी जस्टिस शाह की कार्यशैली

जस्टिस शाह ने अपने कामकाज के संबंध में भी बताया। अपनी कार्यशैली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तेजी से मुकदमों का समाधान करने के लिए सबसे तेज जज माना जाता है। उन्होंने कहा, 'मैंने दिन में 15-16 घंटे काम किया है। दिन भर में 100 से 110 मुकदमे भी सुने हैं और पूरी निष्ठा से काम किया है। मैंने अपने पूरे करियर में पांच लाख से अधिक जजमेंट दिए हैं। और बड़ी बात यह है कि कुछेक मामलों को छोड़कर कोई फैसला सुप्रीम कोर्ट से लौटकर वापस नहीं आया।'

Published on:
14 Aug 2018 09:56 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ