विविध भारत

पीएम मोदी ने की ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत, अमिताभ बच्चन और रतन टाटा से की बात

पीएम मोदी ने शनिवार को सुबह 9:30 बजे 'स्वच्छता ही सेवा आंदोलन' नाम से अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 12:35 PM IST
news
ghgh

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी 15 सितंबर को देश में स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 की शुरुआत की है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने पहाड़गंज के एक स्कूल में लगाई है। पीएम मोदी ने शनिवार को सुबह 9:30 बजे 'स्वच्छता ही सेवा आंदोलन' नाम से अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश में स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए गए हैं और किए भी जा रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम स्‍वच्‍छता अभियान से जुड़े देश के अलग-अलग हिस्‍सों में मौजूद अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति रतन टाटा समेत 20 लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चार वर्ष पहले शुरू हुआ स्वच्छता आंदोलन अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुंचा है। यह गर्व की बात है कि देश का हर तबका, हर संप्रदाय, हर उम्र के लोग इस महाअभियान से भाग ले रहे हैं। यहां तक कि गांव—गांव और शहर—शहर में नौजवान इस अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि 4 वर्षों में 450 से अधिक जिले खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे। यही नहीं इस दौरान 20 राज्य खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।

पीएम ने कहा कि केवल शौचालयों के निर्माण भर से स्वच्छता नहीं आने वाली स्वच्छता तो एक आदत है, जिसको रोजमर्रा में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छा मानव स्वभाव में परिवर्तन का यज्ञ है, जिसमें देश का जन-जन की आहूतियां दी जा रही हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 12 सितंबर को अपने ट्वीट से इस अभियान की शुरुआत की थी। पीएम ने इस अभियान को दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि बताया है।

Updated on:
15 Sep 2018, 12:35 PM IST
Published on: