विविध भारत

PM Narendra Modi आज शाम 4 बजे देश को करेंगे संबोधित, Unlock 2.0 पर रखेंगे विचार

PM Narendra Modi एक बार फिर देश से मुखातिब होंगे प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PMO के ट्विटर हैंडल ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी

less than 1 minute read

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) एक बार फिर देश से मुखातिब होंगे। वह मंगलवार की शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे ( PM Narendramod will address the nation )। प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO ) के ट्विटर हैंडल ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi ) अनलॉक 2.0 ( Unlock 2.0) और देश के मौजूदा हालात पर अपने विचार रखेंगे। चीन से सीमा पर चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन को लेकर लोगों में और उत्सुकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को दूरदर्शन लाइव दिखाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के कार्यक्रम की खबर आने से पहले ही गृहमंत्रालय ने अनलॉक 2.0 की गाइडलाइंस भी जारी की। इस गाइडलाइंस में कैंटोनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहने की बात कही गई है। वहीं इससे बाहर के क्षेत्रों में गतिविधियां चलती रहेंगी।

हालांकि, मेट्रो, स्कूल-कॉलेज आदि 31 जुलाई तक नहीं खुलेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को शाम चार बजे संबोधन के दौरान कोरोना के खिलाफ अब तक सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की चर्चा करने के साथ लोगों से और अधिक सतर्कता बरतने की अपील करेंगे। वह देश के मौजूदा हालात पर भी अपने विचार रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Updated on:
30 Jun 2020 06:27 am
Published on:
29 Jun 2020 11:11 pm
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद