विविध भारत

Makar Sankranti: देश भर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

देश भर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी
2 min read
Makar Sankrant
Makar Sankrant

नई दिल्ली। देश भर में आज मकर संक्रांति 2020 ( Makar Sankranti 2020 ) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने देशवासियों को मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट कर कहा कि प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं, देश के कुछ इलाकों में कल यानी मंगलवार को भी मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। गुजरात में कल उत्तरायण का त्यौहार मनाया गया।

लोगों ने खुशियों के साथ उत्सव मनाते हुए रूप में पतंग उड़ाई। ऐसे में केवडिया में सरदार सरोवर बांध में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' ( Statue of Unity )के दृश्य देखने लायक था।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में ठंड के बीच मंगलवार को हजारों लोगों ने सूर्य देवता को समर्पित हिंदू पर्व मकर संक्रांति के मौके पर नदियों में डुबकी लगाई।

अधिकारियों ने कहा कि आज अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ राज्य की राजधानी से 55 किलोमीटर दूर तत्तापानी और कुल्लू जिले के मणिकरण जिले में क्रमश: सतलज और पार्वती नदियों में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उमड़ने लगी।

तत्तापानी और मणिकरण को गर्म पानी के सोते के लिए जाना जाता है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली के बाहरी इलाके में स्थित वशिष्ठ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

मंदिर ब्यास नदी के बाएं तट पर स्थित है। शिमला निवासी मोहित सूद ने तत्तापानी से फोन पर आईएएनएस को बताया, "इस बार खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले साल की तुलना में कम है।

आम तौर पर, तत्तापानी में 25,000 से अधिक भक्त मकर संक्रांति पर जुटते हैं।

Updated on:
15 Jan 2020 11:01 am
Published on:
15 Jan 2020 08:57 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video