विविध भारत

PM Modi ने देशवासियों को दी कोरोना से बचने की सलाह, बोला इस फिल्म का डायलॉग

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 37,975 नए मामले

2 min read
PM Modi ने देशवासियों को दी कोरोना से बचने की सलाह, बोला इस फिल्म का डायलॉग
PM Modi ने देशवासियों को दी कोरोना से बचने की सलाह, बोला इस फिल्म का डायलॉग

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारों के लाख प्रयासों के बावजूद भी देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी का नतीजा है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 37,975 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही इससे संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 91,77,840 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Union Ministry of Health and Family Welfare ) ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।

सभी को पहले से भी अधिक जागरूक रहने की जरुरत

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को पहले से भी अधिक जागरूक रहने की जरुरत है। हमें ट्रांसमिशन को कम करने के लिए आने प्रयासों को और गति देने की जरूरत है ।वैक्सीन को लेकर भारत के पास जैसा अनुभव है, वो दुनिया के बड़े बड़े देशों के पास भी नहीं है। हमारे लिए जितनी जरूरी speed है, उतनी ही safety भी है। कोरोना की लड़ाई की शुरुआत से ही हमने एक-एक देशवासी का जीवन बचाने को प्राथमिकता दी है। अब वेक्सीन आने के बाद भी हमारी प्राथमिकता होगी कि सभी तक वैक्सीन पहुंचे।

देशवासियों को कहावतों और मुहावरों के माध्यम से भी समझाया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत जो भी वैक्सीन अपने नागरिकों को देगा, वो हर वैज्ञानिक कसौटी पर खरी होगी। जहां तक वैक्सीन के वितरण की बात है, तो उसकी तैयारी भी आप सभी राज्यों के साथ मिलकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की गंभीरता पर बात कर रहे पीएम ने देशवासियों को कहावतों और मुहावरों के माध्यम से भी समझाया। इस क्रम में उन्होंने अजय देवगन का डायलॉग बोलकर लोगों को कोरोना की भयावहता को समझाया।

coronavirus us Update: हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा- क्या Lockdown ही एकमात्र समाधान?

मशहूर फिल्म दिलवाने का डायलॉग बोला

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अजय देवगन की मशहूर फिल्म दिलवाने का डायलॉग बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से आप सभी को सचेत रहने की जरूरत है। कहीं बाद में आपको यह न कहना पड़े कि मेरी कश्ती वहीं डूबी, जहां पानी कम था।

Updated on:
24 Nov 2020 08:22 pm
Published on:
24 Nov 2020 08:13 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन