गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,059 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 91,39,865 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि एक दिन में देश में 511 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,33,738 हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 4,43,486 है। हालांकि 85,62,641 मरीज अब तक संक्रमण होने के बाद से उबर चुके हैं। 24 घंटों में 41,024 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।