दिल्ली सरकार के मुताबिक पूरी राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, लेकिन जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर होगी, उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। पश्चिमी दिल्ली के एडीएम व दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने आदेश में कहा, पंजाबी बस्ती, नांगलोई जनता बाजार को बंद करने का आदेश दिया गया है क्योंकि इनके कुछ इलाकों में मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था।