विविध भारत

PNB घोटालाः नीरव के खिलाफ जांच पूरी होने से पहले ही चार CBI अधिकारियों का हुआ तबादला

पीएनबी में हुए हजारों करोड़ के घोटाले की जांच से जुड़े चार अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है। सीबीआई रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 10:43 AM IST
Nirav Modi
PNB, Nirav Modi

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले की जांच से जुड़े सीबीआई के चार अधिकारियों को फिर से उनके मूल कैडर में ट्रांसफर कर दिया गया है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के घोटाले वाले मामले में कई महीनों से जांच चल रही है। गौरतलब है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सीबीआई रेड कॉर्नर नोटिस भेजने की योजना बना रही है। अधिकारियों के ट्रांसफर का यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 23 मई को जारी किया था।

...इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

- राजीव सिंह, संयुक्त निदेशक, मूल कैडर त्रिपुरा
- नीना सिंह, संयुक्त निदेशक, मूल कैडर राजस्थान
- अनीश प्रसाद, डीआईजी, मूल कैडर त्रिपुरा
- आर गोपाल कृष्ण राव, पुलिस अधीक्षक, मूल कैडर त्रिपुरा

राज्य सरकारों ने की थी ट्रांसफर की मांग

ट्रांसफर के लिए जारी हुए आदेश के मुताबिक नीना सिंह, राजीव सिंह और आर गोपाल कृष्ण राव को तत्काल अपने मूल कैडर में लौटना होगा, जबकि अनीश प्रसाद 2 जून को लौटेंगे। ट्रांसफर की वजह राज्य सरकार के अनुरोध को बताया गया है। हालांकि दोनों को लेकर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अधिकारियों के ट्रांसफर पर सवाल उठना लाजिमी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जारी है मशक्कत

पीएनबी घोटाले में सीबीआई और ईडी दोनों कार्रवाई कर रही है। भारत सरकार आरोपियों की अस्थाई गिरफ्तारी के लिए हांगकांग प्रशासन से भी अनुरोध कर चुकी है। लेकिन अब तक उनकी लोकेशन की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों ने जांच में सहयोग करने से भी साफतौर पर इनकार कर दिया है। बैंकों को अब तक का सबसे बड़ा चूना लगाने वाले इन आरोपियों का साथ देने के मामले में बैंकों के कई अधिकारी पूछताछ का सामना कर चुके हैं। वहीं कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत