विविध भारत

राफेल डील पर रोक की मांग वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

अधिवक्ता ने भारत और फ्रांस के बीच हुए लड़ाकू जेट सौदे को कथित विसंगतियों के कारण इसे रोकने की मांग की है।

2 min read
राफेल डील पर रोक की मांग वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय में राफेल सौदे पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई की जाएगी। अधिवक्ता एमएल शर्मा ने अपनी याचिका की तुरंत सुनवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें

धारा 377: समलैंगिकता अपराध है या नहीं इसपर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

याचिका में की यह मांग

शर्मा ने अपनी याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व रक्षा मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति अनिल अंबानी और फ्रांस की हथियार बनाने कंपनी दासाल्ट के खिलाफ मुकदमा चलाने तथा राशि की वसूली करने की मांग की है। अधिवक्ता ने भारत और फ्रांस के बीच हुए लड़ाकू जेट सौदे को कथित विसंगतियों के कारण इसे रोकने की मांग की है। गौरतलब है कि बजट सत्र और फिर मानसून सत्र के दौरान भी राफेल डील को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ।

सौदे को रद्द करने की उठी मांग

याचिका में कहा गया है कि दोनों देशों की सरकारों के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को रद्द कर दिया जाए 'क्योंकि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है और इसे संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत संसद से अनुमोदित नहीं किया गया है।' मार्च में भी इसी प्रकार की एक याचिका कांग्रेस नेता तहसीन एस पूनावाला ने केंद्र सरकार के खिलाफ शीर्ष अदालत में दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि 23 सितंबर 2016 को फ्रांस सरकार के साथ सौदे पर हस्ताक्षर करने से पहले रक्षा खरीद प्रकिया (डीपीपी) के तहत मंत्रिमंडल की मंजूरी क्यों नहीं ली गई ।

ये भी पढ़ें

एससी-एसटी पर लाये गये अध्यादेश पर कांग्रेस ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा, दिया यह बयान
Published on:
05 Sept 2018 08:37 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें