10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाई लाख गरीबों के राशन कार्ड रद्द किए, भाजपा को लगेगी गरीबों की हाय: केजरीवाल

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली खाद्य आयुक्त ने खाद्य एवं नाआपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के ऐतराज के बावजूद जुलाई और अगस्त के बीच 2.5 लाख राशन कार्ड कथित रूप से रद्द कर दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 5 Sep 2018, 7:20 PM IST

kejri

ढाई लाख गरीबों के राशन कार्ड रद्द किए, भाजपा को लगेगी गरीबों की हाय: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि 'गरीबों के राशन कार्ड को जान-बूझकर काटने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गरीबों की हाय लगेगी।' उन्होंने केंद्र के आदेशों का पालन करने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

तूफान 'जेबी' की दस्तक से जापान में हाई अलर्ट, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द

ट्विटर वीडियो पर आया बयान

केजरीवाल का यह बयान ट्विटर पर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुलाब सिंह के उस वीडियो पर आया है जिसमें मटियाला विधानसभा की एक महिला उप राज्यपाल अनिल बैजल से उसे राशन कार्ड उपलब्ध करने के लिए कह रही है जिससे वह अपने दो बच्चों का पेट भर सके। उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है।

एनटीपीसी प्लांट में नहीं है कोयला, अंधेरे में डूब जाएगा दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत!

'अफसरों को सख्त सजा मिलनी चाहिए'

गुलाब सिंह के ट्वीट को शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'इन सब गरीबों की हाय अफसरों के जरिए जबरदस्ती गरीबों के राशन कार्ड कटवाने वाली भाजपा को लगेगी। उन अफसरों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से भाजपा के आदेशों का पालन किया है।'

हैदराबाद: 2007 दोहरे बम धमाके में आज आ सकता है फैसला, 42 लोगों की गई थी जान

'दिल्ली सरकार के ऐतराज के बावजूद उठाया कदम'

दिल्ली सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2.53 लाख राशन कार्डों की पुनर्बहाली के आदेश दिए थे और अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वैध लाभकर्ताओं की भूख से मौत के जिम्मेदार वे खुद होंगे। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली खाद्य आयुक्त ने खाद्य एवं नाआपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के ऐतराज के बावजूद जुलाई और अगस्त के बीच 2.5 लाख राशन कार्ड कथित रूप से रद्द कर दिए थे।

बेगुसराय से चुनाव लड़ने को तैयार कन्हैया कुमार ने कहा- अगर मैं कन्हैया हूं तो कहीं कंस भी होगा