पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता पाटीदारों के आरक्षण, किसानों के लिए ऋण माफ करने और अपने सहयोगी अल्पेश कठारिया को रिहा करने की मांग के साथ अनशन पर हैं। हार्दिक पटेल गुजरात चुनाव से पहले पटेल आंदोलन को लेकर चर्चाओं में आए थे। उन्होंने गुजरात चुनाव के समय पर पटेल आरक्षण की मांग को उठाकर एक नया माहौल खड़ा कर दिया था। माना जा रहा था कि वो चुनाव में भी उतर सकते हैं, लेकिन कम उम्र की वजह से वो चुनाव नहीं लड़ पाए थे।